Email lekhan in Hindi for class 9, 10, ईमेल लेखन फॉरमैट

क्या आप Email lekhan सीखना चाहते हैं? सरकारी या प्राइवेट कंपनियों के सारे जरूरी काम email द्वारा होती है। CBSE class 9 or 10 के विद्यार्थी इस लेख में email कैसे लिखते हैं, सही email format और example देख सकते हैं।

ईमेल लेखन क्या है? What is email lekhan in Hindi?

ईमेल का पूरा नाम electronic mail ( इलेक्ट्रॉनिक मेल ) हैं। यह इंटरनेट के माध्यम से संदेशों को भेजने और प्राप्त करने का एक तेज और आसान और सुरक्षित डिजिटल माध्यम है।
ईमेल के द्वारा संदेश, दस्तावेज, फोटो, वीडियो, और अन्य फाइल एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने की सुविधा देती है। आज के समय में ईमेल का उपयोग स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, व्यवसाय और सरकारी कार्यों में व्यापक रूप से किया जाता है। इसकी मदद से दुनिया में किसी भी व्यक्ति को कुछ भी सेकंड में संदेश भेजा जा सकता है।

Email Lekhan

Email Lekhan Format ईमेल लेखन का प्रारूप

CBSE board 9, 10 के छात्र इस लेख मैं सही email lekhan format को सीख सकते हैं। एक अच्छा ईमेल लिखने के लिए email lekhan in Hindi format जानना जरूरी है।

  • प्रेषक (Form): जिस व्यक्ति यह संस्था को ईमेल भेजना है, उसका ईमेल का पता यहां लिखा जाता है।
  • प्राप्तकर्ता (To): जिसे ईमेल भेजना है उसकी ईमेल आईडी इस भाग में लिखी जाती है।
  • प्रतिलिपि (CC – carbon copy): अन्य व्यक्ति जिन्हें सूचना के लिए जोड़ना है ( यदि आवश्यक हो)।
  • अदृश्य प्रतिलिपि (BCC – Blind carbon copy): गोपनीय प्रतिक्रिया (यदि आवश्यक हो)।
  • विषय (Subject): ईमेल का मुख्य कारण संक्षिप्त और स्पष्ट शब्दों में लिखते हैं।
  • संबोधन (Salutation): आदरणीय/महोदय/महोदया/प्रिया जैसे शब्द संबोधन में लिखे जाते हैं।
  • मुख्य विषय वस्तु (Body of the email): इस भाग में अपनी बात सरल, स्पष्ट और विस्तार में लिखी जाती है।
  • समापन (Sign of): ईमेल के अंत में धन्यवाद या शुभकामनाएं लिखकर ईमेल का समापन किया जाता है।
  • अटैचमेंट (Attachment): यदि कोई दस्तावेज या फाइल भेजना है जैसे पीडीएफ, इमेज
  • हस्ताक्षर (Signature): अंत में अपना नाम और आवश्यक जानकारी लिखो।
  • प्रेषक का नाम एवं विवरण (Senders detail): यहां प्रेषक का नाम, पद, संपर्क नंबर लिखना जरूरी है।

Email lekhan ke Prakar ईमेल के प्रकार

मुख्य रूप से ईमेल लेखन के तीन प्रकार होते हैं

  1. औपचारिक ईमेल (Formal email)
  2. अनौपचारिक ईमेल (Informal email)
  3. अर्ध औपचारिक ईमेल (Semi formal email)
1 औपचारिक ईमेल (Formal email)
  • औपचारिक ईमेल सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला ईमेल प्रकार है। इस ईमेल को किसी कंपनियां, कार्यालय, प्रधानाचार्य, शिक्षक, सरकारी अधिकारियों या बैंक को लिखा जाता है। इसका उद्देश्य किसी आधिकारिक कार्य, आवेदन, शिकायत या जानकारी से संबंधित संदेश भेजना होता है।
  • इस ईमेल को बहुत ही सरल, स्पष्ट और विनम्र भाषा में लिखा जाता है। इसमें विषय सटीक और स्पष्ट लिखा जाता है।
  • उदाहरण – नौकरी के लिए आवेदन, इंटरव्यू ए मीटिंग से संबंधित ईमेल
2 अनौपचारिक ईमेल (informal letter)
  • अनौपचारिक ईमेल – अनौपचारिक ईमेल अपने जान परिचय के लोग जैसे मित्र, परिवार के सदस्य, रिश्तेदार या परिचित लोग को लिखा जाता है। इसमें किसी सख्त प्रारूप नियमों का पालन नहीं होता है।
  • उदाहरण – किसी दोस्त को पार्टी का निमंत्रण, परिवार का हाल चाल या बधाई देना।
3 अर्ध औपचारिक ईमेल (semi formal email)

अर्ध औपचारिक ईमेल वह होता है जिसमें औपचारिक (Formal) और अनौपचारिक (Informal) दोनों प्रकार की भाषा का संतुलित उपयोग किया जाता है। वे लोग जिनसे आपका परिचय तो होता है लेकिन संबंध पूरी तरह व्यक्तिगत नहीं होते हैं।
उदाहरण – शिक्षक, सहकर्मी, ग्राहक आदि

Aupcharik Email lekhan लिखते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

औपचारिक ईमेल लेखन करते हुए कक्षा 9, 10 के विद्यार्थियों को बहुत सी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

  • स्पष्ट और सटीक विषय – विषय ईमेल का सबसे महत्वपूर्ण क्या होता है। विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इसे छोटा (लगभग 4-7 सात शब्द) और स्पष्ट लिखे।
    पढ़ने वाले व्यक्ति को विषय पढ़ाते ही समझ आ जाना चाहिए कि ईमेल किस बारे में है।
  • सही और शिष्ट संबोधन – औपचारिक ईमेल की शुरुआत हमेशा ही आदर्श सूचक शब्दों से किया जाता है
    जैसे आदरणीय महोदय/ महोदया
  • संदेश संक्षिप्त और स्पष्ट लिखें – ईमेल लिखते हुए यह बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपनी बात को सीधी और व्यवस्थित तरीके से लिखें और केवल आवश्यक जानकारी दे। यदि ईमेल लंबा हो रहा है उसे छोटे छोटे पैराग्राफ में लिखे ताकि पढ़ना आसान हो।
  • सही व्याकरण और वर्तनी का ध्यान रखें – ईमेल भेजने से पहले वर्तनी (spelling) और व्याकरण एजाज अवश्य करें।
  • स्पष्ट समापन और हस्ताक्षर – अंत में आदर्श सूचक शब्द लिखे जैसे भवदीय, सदर यह धन्यवाद और अपना पूरा नाम, पद, कंपनी / संस्था का नाम और संपर्क नंबर जरूर लिखें।

Email lekhan Class 10 Example

Email lekhan उदाहरण 1 – आप भव्या / भव्य हैं । विद्यालय में नामांकन के समय आपकी जन्मतिथि गलत दर्ज़ हो गई है । दसवीं के पंजीकरण से पहले आप इसे सुधरवाना चाहते हैं । जन्मतिथि में सुधार हेतु निवेदन करते हुए प्रधानाचार्य को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए । [CBSE, 2025] 

प्रेषक (From) : bhavyaa@gmail.com

प्रेषकर्ता (To) : abcschool@gmail.com

विषय : जन्मतिथि संशोधन हेतु आवेदन

अभिवादन : महोदय/महोदया,

मुख्य विषय वस्तु : सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 10 की छात्र /छात्रा हूं। विद्यालय में प्रवेश के समय मेरी जन्मतिथि गलती से 15 जुलाई 2009 दर्ज हो गई है जो कि गलत है। बोर्ड पंजीकरण से पहले सही करवाना आवश्यक है। मेरी सही जन्म तिथि 15 जुलाई 2009 है। प्रमाण के रूप में मैं अपनी जन्म प्रमाण पत्र की प्रति संकलन अटैच कर रही हूं। मैं आपसे विनम्र निवेदन कर रही हूं कि दसवीं की पंजीकरण से पहले मेरी जन्म तिथि में सुधार करने की कृपा करें।

अटैचमेंट ज्वाइन करें :

1.जन्म प्रमाण पत्र
2.आधार कार्ड की प्रति

समापन : धन्यवाद।

भव्या
कक्षा 10
रोल नंबर 25

Also, Check
Navratri 2026 date
Difference in BCC and CC in email

Email lekhan उदाहरण 2 – अपने मित्र को अपनी जन्मदिन की पार्टी के लिए निमंत्रण देने हेतु लगभग 100 शब्दों में ई-मेल लिखिए।

प्रेषक (From) : xyz@abc.com

प्रेषिती (To) : example@gmail.com

CC : यदि आवश्यक हो

BCC : यदि आवश्यक हो

विषय : पार्टी का निमंत्रण

अभिवादन : प्रिय सोनम

मुख्य विषय वस्तु : मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 27 जुलाई को मेरा जन्मदिन है। इस अवसर पर मैं शाम 6:00 व्हील होटल में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया है। तुम्हारे बिना यह खुशी अधूरी रहेगी। इसलिए मैं तुम्हें सपरिवार इस पार्टी में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित करती हूं।

समापन : तुम्हारे आने की प्रतीक्षा रहेगी।

अटैचमेंट ज्वाइन करें : आवश्यकतानुसार

हस्ताक्षर : श्रुति

FAQs on Email lekhan

Email lekhan क्या है?

Email lekhan इंटरनेट के माध्यम से किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन को तेजी से संदेश भेजने का डिजिटल साधन है। इसका उपयोग व्यवसाय, शिक्षा, और सरकारी कार्यों जैसे क्षेत्र में किया जाता है।

Email lekhan का मुख्य कौन सा है?

Email lekhan मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं – औपचारिक, अनौपचारिक और अर्ध-औपचारिक ईमेल। जिसमें से सबसे अधिक औपचारिक पत्र का इस्तेमाल होता है।

ईमेल लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

ईमेल लिखते समय सबसे विशेष ध्यान,, विनम्र भाषा, सही प्रारूप, शुद्ध वर्तनी, और उचित समापन पर देना चाहोगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top