Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सके।
Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana 2025
सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana 2025) की शुरुआत की है। CM Mahila Rojgar Yojana एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत जीविका से जुड़ी महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹10000 की राशि उनके बैंक खाते में दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना, जिससे वे अपना व्यवसाय जैसे, हस्तशिल्प निर्माण, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन, किराना स्टोर जैसे अन्य व्यवसाय की शुरुआत कर सके। बिहार सरकार महिलाओं के व्यवसाय के सफलता संचालन के 6 महीने बाद उन्हें 2 लाख तक की राशि की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान करेगी।
महिला रोजगार योजना बिहार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र महिलाओं के लिए लागू है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की एक महिला को ₹10000 की प्रारंभिक वृत्तीय सहायता दी जाएगी। इस राशि की मदद से इच्छुक महिलाएं अपना मनपसंद रोजगार शुरू कर सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना का आवेदन स्वयं सहायता समूह (SHG) या नजदीकी ग्राम संगठन (VO) के द्वारा किया जाएगा। शहरी क्षेत्र की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल (www.brlps.in) या क्षेत्र राष्ट्रीय संगठन (ALO) अथवा नगर निकाय सेकर सकती है।

Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 की पहली किस्त कब आएगी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर 2025, शुक्रवार को सभी रजिस्टर्ड माता और बहनों के अकाउंट में ऑनलाइन ₹10000 की राशि जो की पहली किस्त है वह सभी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे।
Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Benefits
बिहार सरकार ने 7 सितंबर 2025 को इस योजना की शुरुआत की है। इच्छुक महिलाएं जो इस योजना का लाभ उठाना चाहती है उन्हें जीविका समूह का हिस्सा बनना पड़ेगा। Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के लाभ के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा पढ़े।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनाबिहार की महिलाओं के लिए अत्यंत ही लाभकारी योजना है। इस योजना के सहायता से महिलाएं अपना छोटा-मोटा बिजनेसशुरू कर सकती हैं और वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकती है।
- इस योजना का लाभ बिहार की प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को दिया जाएगा। जिसमें पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे हो या अविवाहित महिला जिनकी माता-पिता जीवित न हो।
- प्रत्येक पात्र महिला को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बिहार सरकार ₹10000 की प्रारंभिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में देगी। इस राशि का उपयोग महिलाएं छोटा-मोटा व्यवसाय जैसे किराना दुकान, सब्जी या फल का दुकान, सिलाई कढ़ाई का काम, ब्यूटी पार्लर की शुरुआती लागत में उपयोग कर सकती है।
- यदि महिला 6 महीने तक व्यवसाय को सफलतापूर्वक चलती है तो उन्हें 2 लाख तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा सकती है।
- बिहार के सीएम नीतीश कुमार, Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana की पहली किस्त Rs 10,000, सितंबर 2025 में ही लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया को शुरू करेगी।
- इस योजना का लाभ बिहार के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक की महिलाओं के लिए उपलब्ध है।
- इस योजना की मदद से महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएगी और इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 योग्यता
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं को ही मिलेगा।
- आवेदन करने वाली महिला बिहार की स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदिका की आयु 18 साल से कम और 60 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- जो महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहती है उन्हें जीविका समूह (Self help group- SHG ) की सदस्य बना होगा।
- महिला एवं उनके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला एवं उनके पति सरकारी सेवा में नहीं होने चाहिए।
Also, Check
Bihar Jeevika Vacancy 2025
Bihar Panchayati Raj Clerk Vacancy 2025
Bihar STET 2025
Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 मुख्य शर्ते क्या है?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करने के लिए कुछ मुख्य शर्ते हैं जोअभिवादक को मनी होगी। जो महिला इस इन शर्तों को ध्यान में रखते हुए आवेदन करेगी उनको ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जो महिला आवेदन करना चाहती है उनके पति, और अविवाहित बच्चे होने चाहिए।
- यदि महिला अविवाहित व्यस्त है और उनके माता-पिता जीवित नहीं होने चाहिए।
- यह योजना सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होगी।
FAQs on Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना किसको मिलेगा?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक नई योजना है जिसके अंतर्गत महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से ₹10000 की प्रारंभिक राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के क्या लाभ है?
इस योजना के अंतर्गत परिवार की एक महिला को बिहार सरकार के द्वारा अपना रोजगार जैसे सब्जी का बिजनेस, सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन इत्यादि शुरू करने के लिए ₹10000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
