Aupcharik Patra (Formal Letter in Hindi) Format, Examples for Class 10

क्या आप Aupcharik Patra in Hindi लिखने का सही तरीका सीखना चाहते हैं? इस लेख में कक्षा 10 के लिए Aupcharik Patra format, प्रकार और उदाहरण के साथ विस्तार से दिए गए हैं।

Aupcharik Patra

जीवन में हमें Aupcharik Patra (औपचारिक पत्र) की आवश्यकता अक्सर पड़ती है। चाहे वह स्कूल प्रिंसिपल को छुट्टी के लिए आवेदन देना हो, बिजली विभाग के अधिकारी को शिकायत करनी हो, या कहीं बैंक और पुलिस अधिकारी को अपनी बात पहुंचाना हो। इन सब जगहों पर formal letter in Hindi का उपयोग किया जाता है। विशेषकर CBSE class 10th board examination में Patra lekhan का प्रश्न 5 अंकों के लिए पूछा जाता है। इसलिए class 10 के विद्यार्थियों को पूरे अंक के लिए aupcharik Patra format को सही से जानना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम letter writing in Hindi, formal letter format, इसके प्रकार और कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण को विस्तार से समझाएंगे।

Aupcharik Patra

पत्र की आवश्यकता क्यों?

पत्रों के माध्यम से हम अपने विचारों, भावनाओं और आवश्यक जानकारी को दूसरे व्यक्ति या संस्थान तक पहुंचा सकते हैं। आज के डिजिटल युग में हम व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम ईमेल के द्वारा अपनी बात को बड़ी आसानी से दूसरों और सगे-संबंधियों तक पहुंचा सकते हैं। परंतु पत्र का महत्व अभी भी बना हुआ है – विशेष कर विद्यालयों, सरकारी कार्यालयो, बैंकों और व्यावसायिक संस्थानों में।

पत्रों का महत्व
  • पत्र के द्वारा हम दूसरों और सगे संबंधियों व्यक्ति को अपनी बात स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से बता सकते हैं ।
  • विद्यालय, बैंक, सरकारी कार्यालय और अन्य संस्थानों में आवेदन, शिकायत या अनुरोध के लिए पत्र का उपयोग किया जाता है।
  • पत्र लिखित प्रमाण प्रदान करता है।

पत्रों के प्रकार (Types of Letters)

पत्र लेखन (Patra lekhan) के मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं।

  • Aupcharik Patra (औपचारिक पत्र)
  • Anaupcharik Patra (अनौपचारिक पत्र)

औपचारिक पत्र और अनौपचारिक पत्र में क्या अंतर है? Aupcharik aur Anaupcharik Patron mein kya difference hai?

Aupcharik Patra (formal letter)

  • यह पत्र उन्हें लिखा जाता है जिसे हमारा कोई निजी संबंध ना हो जैसे किसी अधिकारी, संस्था, स्कूल, कार्यालय।
  • Aupcharik Patra (औपचारिक पत्र) को आवेदन, शिकायत, सूचना, अनुरोध या अधिकारी कार्य के लिए लिखा जाता है।
  • यह बहुत ही शिष्टा, आसान भाषा मैं लिखा जाता है।
  • यह पत्र प्रधानाचार्य को अवकाश हेतु, बैंक प्रबंधन को पत्र, शिकायत के लिए पत्र तेरे लिए लिखा जाता है।

Anaupcharik Patra (informal letter)

  • यह पत्र परिवार, रिश्तेदार और मित्रों को लिखा जाता है।
  • इन पत्रों में सगे संबंधियों और मित्रों का हाल चाल पूछने, शुभकामनाएं देने व्यक्तिगत बातें साझा किया जाता है।
  • इनफॉर्मल लेटर लेखन की भाषा का प्रयोग में थोड़ा दिल दी जा सकती है।
  • इन पत्रों में शब्द की संख्या और सीमित हो सकती है। क्योंकि इस पत्र में इधर उधर की बातें होती है।

Aupcharik Patra किसे कहते हैं? (What is Formal Letter)

औपचारिक पत्र (Aupcharik Patra) वह होता है जो किसी ऐसे व्यक्ति या विभाग को लिखे जाते हैं जिनसे हमारा कोई व्यक्तिगत यह पारिवारिक संबंध नहीं होता है। यह पत्र किसी अधिकारी, संस्था, विद्यालय, बैंक, कार्यालय यह सरकारी विभाग को आवेदन, शिकायत, सूचना या अनुरोध के लिए लिखा जाता है। Aupcharik Patra में बहुत सरल, स्पष्ट, शिष्ट, और सम्मान जनक भाषा का प्रयोग होता है।

उदाहरण

  • प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए आवेदन पत्र
  • बैंक में एड्रेस बदलने के लिए बैंक प्रबंधक को पत्र
  • नगर निगम को सफाई के लिए शिकायत पत्र

औपचारिक पत्र के प्रकार (Types of Formal Letter)

औपचारिक पत्रों (Formal letter in Hindi) को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है। क्लास 10 के स्टूडेंट्स को तीनों प्रकार को समझना बहुत जरूरी है।

  1. प्रार्थना पत्र (Request letters) – प्रार्थना पत्र वह होते हैं जिन्हें किसी कार्य के अनुरोध या निवेदन के लिए लिखा जाता है। इस पत्र को विशेष रूप से छुट्टी, सुधार, शिकायत या अनुमति के लिए आवेदन किया जाता है।
    • जैसे – स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य, बैंक मैनेजर या किसी संस्थान के मुख्य अधिकारी को औपचारिक पत्र लिखना।
  2. कार्यालयी पत्र (Official letters) – यह पत्र किसी कार्यालयी कामकाज के अधिकारियों को लिखा जाता है। कार्यालय पत्र सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, स्कूल, नगर निगम, बिजली विभाग, थाना प्रभारी या जिला अधिकारी आदि को लिखा जाता है।
  3. व्यवसायिक पत्र (Business letters) – यह पत्र व्यापार इस सिलसिले में सामान खरीदने, बेचने, पूछताछ करने के लिए लिखा जाता है। जैसे – दुकानदार, मैनेजर या बिजनेसमैन।

Aupcharik Patra Format in Hindi

यहां CBSE class 10 के नव निर्मित बोर्ड पैटर्न के अनुसार Aupcharik Patra formate दिया गया है। परीक्षा में पूरे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को इसी क्रम का पालन करना चाहिए।

औपचारिक पत्र का प्रारूप

हिंदी व्याकरण के नए नियम के अनुसार aupcharik Patra in Hindi के सभी अंग को बाईं तरफ (left side) ही लिखा जाता है। नीचे दिए गए formal letter format को देखें।

  1. प्राप्तकर्ता का पद और पता (Sender’s address)- जैसे – सेवा में, प्रधानाचार्य महोदय, स्कूल का नाम लिखकर पत्र की शुरुआत करें।
  2. विषय (Subject)- subject लिखते हुए हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पत्र लिखने का मुख्य कारण केवल एक ही वाक्य में संक्षिप्त मैं हो।
  3. संबोधन (Salutation)- जैसे महोदय/महोदया, जैसे शिष्टाचार पूर्ण शब्द का प्रयोग करें।
  4. पत्र की मुख्य विषय (Body of the letter)- वास्तु – इस दो अनुच्छेद में लिखें।
    • पहले अनुच्छेद – अपनी समस्या का कारण का परिचय दे।
    • दूसरा अनुच्छेद – अधिकारी से की जाने वाली अपेक्षा या अनुरोध और धन्यवाद।
  5. स्वनिर्देश / समाप्ति (Subscription) – पत्र की अंत करते हुए धन्यवाद या कष्ट के लिए क्षमा करें जैसा शब्द का प्रयोग करना चाहिए। जैसे भवदीय / भवदीया, या आपका आज्ञाकारी, इसके बाद अपना नाम लिखें।
  6. प्रेषक का पता (Senders name and address) – जिसे पत्र लिखा गया है उसका शहर या मोहल्ला / इलाका, पिन कोड आदि।
  7. दिनांक (Date)

Also, Check
Hindi varnmala
Application for bank statement

Aupcharik Patra lekhan उदाहरण Hindi letter writing

प्रधानाचार्य को लिखे गए प्रार्थना पत्र का प्रारूप

सेवा में,
प्रधानाचार्य,
विद्यालय का नाम
विद्यालय का पता

दिनांक……….

विषय – (औपचारिक पत्र लिखने का कारण)
महोदय/महोदया,
पहले अनुच्छेद……….
दूसरा अनुच्छेद……….
आपका आज्ञाकारी शिष्य/शिष्या
क.ख.ग
कक्षा……….

उदाहरण 1. प्रधानाचार्य को अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र (Application to Principal)

सेवा में,
प्रधानाचार्य,
डी ए वी पब्लिक स्कूल,
नई दिल्ली।

दिनांक- 30 जून 2026

विषय – बीमारी के कारण 3 दिन के अवकाश हेतु।

महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा दसवीं ‘अ’ का छात्र हूँ। मुझे कल रात से अचानक तेज बुखार आ गया है। डॉक्टर ने मुझे वायरल फीवर बताया है और 3 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। इस कारण मैं विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ हूँ।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मुझे 30 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक का 3 दोनों का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। इसके लिए मैं आपका अत्यंत आभारी रहूंगा।

धन्यवाद।

आपका आज्ञाकारी शिष्य/शिष्या
क.ख.ग
कक्षा दसवीं ‘अ’
अनुक्रमांक – 15

 उदाहरण 2. Aupcharik Patra lekhan
बस में यात्रा करते हुए आपका एक बैग छूट गया था जिसमें जरूरी कागज और रुपये थे। उसे बस कंडक्टर ने आपके घर आकर लौटा दिया। उसकी प्रशंसा करते हुए परिवहन निगम के अध्यक्ष को पत्र लिखिए।

सेवा में,
अध्यक्ष,
उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम,
उत्तराखंड।

दिनांक- 25 अप्रैल, 2024

विषय – बस में छूटे बैग का वापस मिलना।

महोदय,

कल दिनांक 17 दिसंबर 2026 को मैंने उत्तराखंड में कार्य समाप्ति कर देहरादून से उत्तराखंड के लिए बस स्टैण्ड से वातानुकूलित (एयर कंडीशनिंग) बस पकड़ी थी। सफर पूर्ण हो जाने के बाद मैं बस से उतर कर घर चला गया।
मेरी ख़ुशी की उस समय कोई सीमा ना रही जब तीन घंटे के बाद बस के कंडक्टर श्री ओमप्रकाश रजक मेरे घर का पता पूछते हुए मेरे बैग के साथ मेरे घर पहुँच गये। तब तक मुझे यह ज्ञात ही नहीं था कि मैं अपना जरुरी बैग बस में ही भूल आया था। इस बैग में मेरे कुछ जरूरी कागजात, मेरी घड़ी, मोबाइल चार्ज और पर्स रखा था जिसमें मेरा आधार कार्ड, पैन कार्ड और कुछ नगद पैसे भी थे। उसी पर लिखे पते के कारण कंडक्टर श्री ओमप्रकाश रजक मेरे घर का पता ढूँढ़ने में सफल हुए थे। मुझे कंडक्टर का यह व्यवहार बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय लगा। उनकी ईमानदारी से प्रभावित हो कर मैं उन्हें कुछ ईनाम देना चाहता था परन्तु उन्होंने यह कह कर ताल दिया कि यह तो उनका कर्तव्य था।
मैं चाहता हूँ कि इस तरह के ईमानदार कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए जिससे दूसरे कर्मचारी भी ईमानदारी का पाठ सीख सकें। मैं कंडक्टर श्री ओमप्रकाश रजक का फिर से आभार व्यक्त करता हूँ।
धन्यवाद।
भवदीय
रोशन शर्मा
4 सुभाष रोड,
उत्तराखंड।
दूरभाष – xxxxxxxxxx

उदाहरण 3. Aupcharik Patra lekhan
आपके नाम से प्रेषित एक हजार रु. के मनीआर्डर की प्राप्ति न होने का शिकायत पत्र अधीक्षक पोस्ट आफिस को लिखिए।

सेवा में,
अधीक्षक,
मुख्य डाकघर, दिल्ली
दिनांक-25 अक्टूबर, 2026

विषय- मनीआर्डर की प्राप्ति नहीं होने पर कार्यवाही हेतु पत्र।

महोदय,

मैं दिल्ली का रहने वाला हूँ। मेरे घर से मेरे पिताजी ने दिनांक 8 अक्टूबर, 2026 को 1000 रुपये का मनीआर्डर (रसीद संख्या xxxx) किया था। परन्तु अभी तक यह मनीआर्डर मुझे प्राप्त नहीं हुआ है। इस विषय पर मैंने अपने क्षेत्र के पोस्ट आफिस के स्टाफ से संपर्क किया। परन्तु उनका कहना है कि उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है। हमारा परिवार बहुत गरीब है और पिताजी दिहाड़ी की मजदूरी मेहनत करके मुझे पैसे भेजते हैं।
आपसे निवेदन है कि इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाएं और जल्द-से-जल्द मुझे मनीआर्डर वाले पैसे दिलवाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप मेरी इस समस्या पर ध्यान देते हुए, उचित कार्यवाही करेंगे। मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।
धन्यवाद।
भवदीय
बसंत लाल
24, नील नगर
बरेली।
दूरभाष – 985694xxxx

FAQs on Aupcharik Patra

औपचारिक पत्र क्या होता है?

Aupcharik Patra वह होते हैं जो किसी स्कूल, अधिकारी, संस्था, बैंक के सरकारी विभाग को किसी आधिकारिक कार्य, आवेदन, शिकायत सूचना या अनुरोध के लिए लिखा जाता है।

Aupcharik Patra किन किन लोगों को लिखा जाता है?

औपचारिक पत्र स्कूल के प्रधानाचार्य, बैंक प्रबंधक, सरकारी अधिकारी, कंपनी के प्रबंधक, नगर निगम, थाना प्रभारी इत्यादि को लिखा जाता है।

औपचारिक पत्र मैं कौन सी भाषा का प्रयोग किया जाता है?

Aupcharik Patra में हमेशा सरल, शिष्ट, स्पष्ट, और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है।

औपचारिक पत्र और अनौपचारिक पत्र में क्या अंतर है?

औपचारिक पत्र अधिकारी कार्यों के लिए किसी अधिकारियों को लिखा जाता है जबकि औपचारिक पत्र परिवार, रिश्तेदारों को लिखा जाता है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top